साल भर के लिए बंद होगा रेती मंडी रेलवे क्रॉसिंग, इस मार्ग से लोगों को करना पड़ेगा सफर

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में रेल ओवरब्रिज किया जा रहा है। अब ये काम गति पकड़ने वाला है इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने रेती मंडी रेलवे क्रॉसिंग को एक साल के लिए बंद करने का फैसला लिया है। इसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रोज इस मार्ग से आवाजाही करते हैं उन्हें दूसरे मार्ग से आना जाना पड़ेगा। वाहन चालक राजेंद्र नगर ओवरब्रिज का उपयोग कर के आ जा सकेंगे।

25 करोड़ रुपए की लगात से बन रहा ओवरब्रिज

Indore News

जानकारी के मुताबिक, करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज बना कर तैयार किया जा रहा है। अब तक ओवरब्रिज के पांच पिलर की फाउंडेशन तैयार हो चुकी है। हालांकि अभी बाकि पिलर बाकि है जिसका कार्य लगातार जारी है। इस कार्य को तेजी से पूरा रेलवे क्रॉसिंग बंद करना बेहद जरुरी है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री दीपेश गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि ट्रैफिक डायवर्शन की सूचना पहले ही पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है।

क्रॉसिंग बंद होगा उसके बाद ही कार्य में तेजी लाइ जा सकती है। एक साल के अंदर पुल बना कर तैयार किया जाना है। जानकारी के मुताबिक, अभी पीडब्ल्यूडी बाणगंगा और लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने वाला है। अभी तक इसके लिए सॉइल और रॉक टेस्टिंग का काम पूरा किया जा चुका है। जैसे ही ड्राइंग-डिजाइन को मंजूरी मिलेगी वैसे ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews