विवेकानंद स्कूल के बाहर चक्काजाम कर छात्रों ने किया हंगामा, प्राचार्य के खिलाफ 302 लगाने की मांग

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के विवेकानंद स्कूल में पिछले 3 दिन पहले एक छात्र को उसे स्कूल के पढ़ने वाले साथी नाबालिग छात्र ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि हत्या के बाद आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इस पर विवाद कम नहीं हुआ। दरअसल आज विवेकानंद स्कूल के बाहर एनएसयूआई के पदाधिकारी सनी ठाकुर और स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नारेबाजी करते हुए स्कूल के बाहर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया।

इतना ही नहीं सभी ने आरोपी को स्कूल से निकालने की मांग करते हुए कई अन्य मांगें की। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं छात्र छात्राओं को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने किसी की एक ना सुने हंगामा और प्रदर्शन करीब 1 घंटे तक चलता रहा। जिसके बाद टीआई कमलेश शर्मा स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ से बातचीत करने के लिए स्कूल के अंदर गए, लेकिन इस दौरान भी छात्र छात्राओं ने प्राचार्य मुर्दाबाद के नारे लगाएं।

[dgv_vimeo_video id=”850113765″]

जानकारी के मुताबिक 3 दिन पहले 12वीं के छात्र की सिगरेट पीने की शिकायत प्रिंसिपल से करने से नाराज 11वीं के छात्र ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या के बाद स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ स्टाफ भी दहशत में है। स्कूल के छात्र छात्राओं का कहना है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं है जो लगवाए जाने चाहिए। नशाखोरी भी स्कूल परिसर में खुलेआम चलती है। इस पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है और ना ही कोई इस पर नजर रखता है। छात्रों ने स्कूल में ऐसे माहौल कर दिया है। जिसकी वजह से सुरक्षा को खतरा रहता है। इतना ही नहीं छात्रों ने पुलिस से भी सुरक्षा की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”850113874″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews