Indore News : बदमाशों का निकाला गया जूलूस, हाथ पैर जोड़ते आये नजर!

Indore News :  बदमाशों का निकाला गया जूलूस, हाथ पैर जोड़ते आये नजर!

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  इंदौर में आपराधिक वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है बावजूद इसके बुलंद हौसलों के साथ बदमाशों द्वारा अपनी करतूतों को अंजाम दिया जा रहा है।

हाल ही में विजय नगर पुलिस ने 6 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो वाहन चोरी के साथ ही लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। वहीं इलाके में उनकी दहशत बढ़ती ही जा रही थी ऐसे में पुलिस ने उन इलाकों में बदमाशों का जुलूस निकाला जिन इलाकों में उनकी तूती बोलती थी। पुलिस के आगे बेवस नजर आए बदमाशों द्वारा उठक बैठक लगाकर माफी मांगी गई।

ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: मप्र के 26 जिलों में आज बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

हालाँकि विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि बदमाशों को जुलूस नहीं निकाला गया बल्कि उन्हें तफ्तीश के लिए घटना स्थल पर ले जाया जा रहा था। तहजीब काजी ने बताया कि पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को जहां उन्होंने वारदातें की थी उन घटना स्थलों पर ले जाया गया था।

ये भी पढ़ें – दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल 8 रुपये सस्ता, नई दरें आज रात से लागू

आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल और अन्य वस्तुएं चुराई गई थी इसी लिहाज से पुलिस ने मौका मुआयना किया था।
फिलहाल, पुलिस का खौफ बनाये रखने और लोगों में बदमाशों की दहशत कम करने के लिहाज से पुलिस ने ये कदम उठाया था जिसे पुलिस सीधे मानने से इंकार कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”651926968″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews