पुलिस की गिरफ्त में आयशर मिनी ट्रक से पैसे चुराने वाले 2 आरोपी, 6 लाख से अधिक कैश जब्त

indore crime news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से कुछ दिनों पहले ही आयशर ट्रक से लाखों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले की शिकायत ट्रक मालिक द्वारा पुलिस थाने में की गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचाने के लिए जांच में जुट गई थी। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद आज इस मामले के 2 आरोपियों को चोरी किए गए रुपयों के साथ पकड़ लिया गया है।

जाने पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”897370406″]

ये मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कुछ दिनों पहले आयशर मिनी ट्रक में ड्राइवर 7 लाख 30 हजार रुपये पेमेंट लेकर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक के साथ आ रहे वर्तमान कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी ने मौका देख के पैसे चुरा लिए और वहां से फरार हो गए। जब इसकी सुचना ट्रक मालिक को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों गिरफ्तार कर रुपए बरामद किए है।

Indore News

बताया जा रहा है कि चंदन नगर पुलिस ने रवि और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ भी की है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये से अधिक राशि जब्त कर ली है। अभी इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसकी सुचना चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल द्वारा दी गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews