Indore news: गलफ्रेंड पर खर्चा करने के लिए करते थे चोरी, पुलिस की पूछताछ में चोरों ने किया खुलासा, पढ़े खबर

Indore news: गलफ्रेंड पर खर्चा करने के लिए करते थे चोरी, पुलिस की पूछताछ में चोरों ने किया खुलासा, पढ़े खबर

Indore news: दरअसल ताजा मामला इंदौर के भवरकुआं क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के अनुसार इंदौर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद भंवरकुआं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी का कई सामान जब्त किया है।

पुलिस ने जब्त किया सामान :

जानकारी के अनुसार भवरकुआं क्षेत्र से पकडे दो चोरों से पुलिस ने चोरी का बड़ा माल जब्त किया है। सूचना के मुताबिक आरोपियों के पास से चोरी की हुई 9 गाड़ियां मिली है। पूछताछ में सामने आया है की आरोपियों ने यह गाड़ियां अलग-अलग क्षेत्र के इलाकों से चोरी की है। जिसके बाद अब पुलिस चोरों से पूछताछ कर आगे की जाँच कर रही है।

गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए करते थे चोरी :

वहीं जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो मामले में सामने आया है की आरोपियों के नाम कपिल सोनी निवासी खातेगांव, प्रभु जाट निवासी राजस्थान है। दरअसल दोनों आरोपी इंदौर में एक घर पर किराए से रहते हैं। वहीं दोनों आरोपियों को महंगी और लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने का शौक हैं। इसीलिए वह गाड़ी व् अन्य सामान चुराते है। वहीं मामले में सामने आया है की दोनों की गर्लफ्रेंड भी है जिसके चलते उनपर खर्चा करने के लिए वह चोरी करते है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों से अभी सामान जब्त कर लिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews