Indore : हेरिटेज ट्रेन के TC पर गुस्साए यात्री, ट्विटर पर दर्ज की ऐसी शिकायत, जानें पूरा मामला

indore, heritage train

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (Monsoon) के सीजन में पर्यटकों को प्रकृति का नजारा दिखाते हुए घुमाने वाली हेरिटेज ट्रैन (Heritage Train) इन दिनों लोगों की पसंद बनी हुई है। हर कोई इस ट्रेन में घूमना चाहता है। इस ट्रेन में घूमने के लिए लोग एक एक महीने पहले से ही ट्रेन की टिकट बुक करवा लेते हैं। जब से ट्रेन शुरू हुई है तब से अब तक कई लोग इसमें सफर कर चुके हैं। दरअसल पहले ही दिन हेरिटेज ट्रेन मेंकरीब 500 यात्रियों ने सफर किया था। वहीं अभी हाल ही में इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री ने ट्रेन के टीसी पर आरोप लगते हुए ट्विटर पर शिकायत दर्ज करवाई है। जी हां, इस टीसी पर यात्री ने ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद ही डीआरएम ने आदेश जांच के लिए जारी कर दिए है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर शहर के रहने वाले अमित दुबे ने टीसी को लेकर ट्विटर पर प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, रेलमंत्री आदि को टैग करते हुए एक शिकायत दर्ज करवाई।

Must Read : Indore : किस कदर लापरवाही पड़ी भारी, देखे सुकड़ी नदी में पार्टी मना रहे लोगों का वीडियो

उसका कहना है कि उसने 15 दिन पहले महू से कालाकुंड जाने का टिकट बुक करवा लिया था। कालाकुंड से महू आने के वक्त 39 वेटिंग थी। ऐसे में जाते समय जब उन्होंने टीसी से पूछा तो उन्होंने कहा कि बाद में देख लेंगे। इसके बाद जब दोपहर में ट्रेन वापस जाने के लिए तैयार हुई तो टीसी ने उनसे 270 रुपए पर पर्सन वसूले। उसके अलावा टिकिट का पैसा वो पहले से दे चुके थे।

नियमानुसार ये किराया 100 रुपए होना था लेकिन उन्हें इसके लिए 1350 रुपए देना पड़ गए। अमित दुबे का कहना है कि लोगों ने उन्हें कहा कि वह टिकिट केंसल ना करवाए क्योंकि ये एक ही तरीका था वापस जाने का। हालांकि ट्रेन में बहुत जगह थी और सीट भी खाली थी उसके बाद भी टीसी ने ऐसा किया। इसके लिए जब उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट शेयर कर शिकायत की तो हंगामा मच गया।

इस दिन शुरू हुई Heritage Train –

indore, heritage train

रेलवे के मुताबिक, 2018 में इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। उसके बाद जब लोगों का क्रेज इसके लिए बढ़ा तो उसमें अत्याधुनिक विस्टाडोम कोच लगाए गए। इस ट्रेन में सफर करने के लिए 30 किमी का ट्रैक बनाया गया है। ये ट्रेक 1877 में ही बना दिया गया था। पहले ये बंद था लेकिन बाद में इसपर छोटी ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया। पर्यटक स्थल को देखते हुए इस पर हेरिटेज ट्रेन का संचालन बरकरार रखा।

Must Read : Kalakand Recipe : इस आसान तरीके से रक्षाबंधन पर सिर्फ 15 मिनिट में बनाए कलाकंद, ये है रेसिपी

ट्रेन का किराया –

आपको बता दे, इस ट्रेन में ऐसी और नॉन ऐसी दोनों कोच है। नान एसी चेयर कार का किराया 40 रुपये प्रति टिकट है। वहीं ऐसी का किराया 530 रुपये आने जाने दोनों का है। अब आप भी इस ट्रेन में बैठ प्राकृतिक सौन्दर्य का लुफ्त उठा सकते हैं। ये ट्रेनसुबह 11 बजे से शुरू हो जाती है। सबसे पहले के कालाकुंड के लिए रवाना होती है। ऐसे में ये ट्रेन आपको पातालपानी, टंट्या भील, प्राचीन हनुमान मंदिर, पिकनिक स्पॉट घुमा कर कालाकुंड वापस लेकर आती है। आप इन सभी जगहों का मानसून के सीजन में काफी ज्यादा लुफ्त उठा सकते हैं।

देखें डिटेल –

हेरिटेज ट्रेन कल से फिर शुरू होगी।
ये अब अब सातों दिन चलेगी।
महू से सुबह 11.05 बजे चलेगी।
दोपहर 1.25 बजे ट्रेन कालाकुंड पहुंचेगी।
कालाकुंड से ट्रेन दोपहर 3.34 बजे चलेगी। यह शाम 4.30 बजे महू पहुंचेगी ।
Ac ka किराया 530 रुपए आने जाने का किराया।
Non AC ka 40 रहेगा
ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग भी रेलवे ने शुरू कर दी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews