100 साल पुरानी परंपरा को निभाएगा Indore, आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकाला जाएगा झांकियों का जुलूस

आज इंदौर (Indore) अपना इतिहास फिर से ताजा करेगा। दरअसल आज इंदौर शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य झांकियों का नजारा देखने को मिलेगा।
100 साल पुरानी परंपरा को निभाएगा Indore, आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकाला जाएगा झांकियों का जुलूस

इंदौर (Indore) में आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य झांकियों का अद्भुत जुलूस निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार यह शाम से शुरू होकर पूरे रात जारी रहेगा। वहीं इस समारोह के दौरान 26 विविध आकार की झांकियां शहर की सड़कों पर निकाली जाएगी। दरअसल यह आयोजन शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से ही एक माना जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

वहीं इस साल भी, शहर में रातभर लोग झांकियों को निहारने के लिए एकत्रित होंगे और शहर की सड़कों पर निकलेंगे। बता दें कि इस दौरान भगवान की झांकियों का दर्शन करने के साथ-साथ धार्मिक उत्सव का आनंद भी उठाएंगे।

इंदौर (Indore) की यह 101 साल पुरानी परंपरा:

दरअसल इंदौर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर झांकियों की यह परंपरा 1923-24 में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों द्वारा शुरू की गई थी। जानकारी के अनुसार तब से लेकर अब तक यह परंपरा निरंतर चलती आ रही है और इस वर्ष इसे 101 साल पूरे हो जाएंगे। दरअसल झांकियों का निर्माण एक महीने पहले ही शुरू हो जाता है, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक थीम को दर्शाया जाता है। वहीं इस भव्य जुलूस में केवल उन झांकियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें प्रशासन से उचित मंजूरी प्राप्त होगी।

इस समय शुरू होगा आयोजन, खजराना गणेश की झांकी से होगी परंपरा की शुरुआत

बता दें कि इस भव्य समारोह की शुरुआत आज शाम 6:30 बजे भंडारी ब्रिज (चिकमंगलूर चौराहा) के निकट से होगी। पहले चरण में खजराना गणेश की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। कलेक्टर स्वयं शाम 6 बजे इस झांकी का पूजन करेंगे और इसके बाद जुलूस का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वहीं इस आयोजन की भव्यता और परंपरा को बनाए रखने के उद्देश्य से इसे शहर के प्रमुख मार्गों से गुजारा जाएगा।

यह रहेगा जुलूस का रुट

जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों से आई झांकियां पहले चिकमंगलूर चौराहा पर इकट्ठा होंगी। वहीं इसके बाद, जुलूस जेल रोड चौराहा, एमजी रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, और खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगा। दरअसल जुलूस के समापन के बाद, झांकियां मृगनयनी और नगर निगम से होकर अपने-अपने स्थलों पर लौटेंगी। वहीं इस दौरान इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जिससे शहर के प्रमुख रास्तों पर आवागमन में कठिनाई हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews