Indore News : घर के बाहर तलवार लहराता नजर आया युवक, वीडियो वायरल होंगे के बाद जांच में जुटी पुलिस

indore crime news

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के सदर बाजार थाना इलाके से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अहिल्या पलटन क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने घर के बाहर खड़े होकर लापरवाही पूर्वक तलवार लहराता नजर आया। उस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक के हाथ में खुली तलवार देखी जा रही है। ये वीडियो पुलिस तक पहुंच गया जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई। क्योंकि इस तरह से खुले में शास्त्र का लहराना दंडनीय अपराध है। इस वजह से डीसीपी आदित्य मिश्रा ने वायरल वीडियो का संज्ञान में आने की बात कहीं। वहीं बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा है युवक की तस्दीक पुलिस कर रही है।

ये है मामला

इंदौर शहर के बीचों-बीच मल्हार पलटन और अहिल्या पलटन जोकि थाना सदर बाजार क्षेत्र में आता है यहां रहने वाला एक युवक तलवार हाथ में लेकर लापरवाही पूर्वक घूमता दिखा जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। हालांकि यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा गया। वीडियो को लेकर डीसीपी आदित्य मिश्रा ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को खोजने की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”859721533″]

साथ ही ये भी कहा है कि तलवार हाथ में लिए यह व्यक्ति नशे में नजर आ रहा है। बीते दिनों शहर इंदौर में नशा करने वालों ने कई केस भी सामने आए है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक के सामने आने के बाद पुलिस इस बात की जानकारी भी निकलेगी कि युवक ने व्यक्ति को नशा कहां से मिला और उसे युवक के पास वह शास्त्र जो उसके हाथ में है उसका लाइसेंस है या नहीं या फिर वैध रूप से वह अपने पास तलवार रखता है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews