खाद लूट मामलें में फरार विधायक मनोज चावला का कोर्ट में सरेंडर

खाद लूट मामलें में फरार विधायक मनोज चावला का कोर्ट में सरेंडर

Surrender of Absconding MLA Manoj Chawla in Court : प्रदर्शन के दौरान सरकारी गोदाम से खाद लुटवाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज  होने के बाद फरार रतलाम जिले के आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने इंदौर जनप्रतिनिधि कोर्ट में सरेंडर कर दिया।  इस  घटना के सामने आने के बाद मामला दर्ज होते ही कांग्रेस विधायक चावला फरार हो गए थे पुलिस पार्टी लगातार उनकी तलाश कर रही थी। विधायक मनोज चावला बीते 58 दिनों से फरार चल रहे थे। वही फ़रारी के दौरान  विधायक की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था। एफआईआर के बाद से ही आलोट विधायक लगातार फरार चल रहे थे, 5 दिन पहले ही जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद विधायक ने कोर्ट में सरेंडर करना ही मुनासिब समझा।  रतलाम पुलिस अब जनप्रतिनिधि कोर्ट से विधायक का रिमांड मांगेगी।

यह था मामला 

विधायक मनोज चावला के सरेंडर करने के बाद न्यायालय ने आलोट विधायक को जेल भेज दिया है।  घटनाक्रम 10 नवंबर का है, मामले में कांग्रेस विधायक आलोट के सरकारी गोदाम पहुंचे थे, उन्हे लगातार किसानों की शिकायतें मिल रही थी कि खाद समय पर नहीं मिल रही है जिसके बाद विधायक मनोज चावला किसानों के साथ गोदाम पहुंचे थे, विधायक ने देखा कि यहां किसान खाद के लिए लंबी लाइन में लगे थे, किसानों को लाइन में खड़ा और परेशान होता देख विधायक से रहा नहीं गया, उन्होंने जोश में आकर खुद गोदाम का शटर उठाया और किसानों से खाद ले जाने के लिए कह दिया, देखते ही देखते मौके पर मौजूद किसानों ने गोदाम में रखी पूरी खाद की बोरियाँ लूट ली।  इसके बाद गोदाम मैनेजर ने विधायक के खिलाफ खाद लूटने और सरकारी काम में बाधा डालने की मामला दर्ज करवा दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews