
Indore News : मध्य प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव में इंदौर की राऊ विधानसभा के बूथ 155 के भाजपा अध्यक्ष 8 दिवस से लापता है। जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा संबंधित थाने भंवरकुआं में दर्ज करवाई गई थी। लेकिन उचित कार्रवाई ना किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और वार्ड 64 के पार्षद व महापौर परिषद के सदस्य मनीष शर्मा उर्फ मामा के नेतृत्व में भंवरकुआं थाने का घेराव कर धरना दिया गया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि गुमशुदगी को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के द्वारा हमे राजेश पाटीदार के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। और उनकी तलाश के लिए पुलिस ने एक टीम भी गठित की है हम इस मामले में हर पहलू की जांच भी कर रहे है और जल्द से जल्द उनके बारे में जानकारी जुटा रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”895500706″]
[dgv_vimeo_video id=”895500417″]
थाने पर पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी बूथ अध्यक्ष राजेश पाटीदार की गुमशुदा होने की शिकायत परिजनों के द्वारा की गई थी लेकिन भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता और राऊ विधानसभा के बूथ अध्यक्ष राजेश पाटीदार के लापता होने के 8 दिनों के बाद पुलिस उनका पता नही लगा पाई है। इसलिए हम चाहते है कि जल्द से जल्द उनकी तलाश करें।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”895500649″]
