इंदौर में फिल्मी स्टाइल में गुंडे ने बाइक को मारी कट, विरोध करने पर सरेआम की मारपीट

घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
indore news

Indore News : इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक बदमाश ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने युवक को गालियां देते हुए उससे अपने जूते के लेस भी बंधवाए। वारदात रविवार सुबह साढ़े 6 से 7 बजे के बीच की है। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहाँ युवक सैलून में काम करता है, रविवार शाम को युवक पैदल अपने सैलून जा रहा था तभी इलाके मे रहने वाला बदमाश रितेश भी बाइक से गुजर रहा था रितेश उसे कट मारता हुआ निकल गया जिस पर युवक ने गाड़ी ठीक से चलाने की बात कही, तभी रितेश ने युवक को गालियां देना शुरू कर दी, जिसका युवक ने विरोध किया। उसके बाद बदमाश रितेश द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई। तभी बदमाश का एक और साथी वह पहुंच गया जिसके बाद दोनो ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी ने युवक से अपने जूते के लेस भी बंधवाए। पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि घटना कारित करने वाले बदमाश प्रवर्ति के है मारपीट और जूते के लेस बनवाने की वजह गाड़ी से कट मारना और कट का विरोध करने पर इस तरह से मारपीट करने का मामला हुआ। फरियादी मूल रूप से धार के रहने वाले है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1000366240″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews