
इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर में भले ही कांग्रेस (congress) और बीजेपी (bjp) के मेयर प्रत्याशियों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाकर स्वस्थ माहौल में चुनाव लड़ने का संदेश दिया था, लेकिन वोटिंग के अंतिम घण्टे में विधानसभा 2 के वार्ड 22 में आखिरकार बड़ा विवाद सामने आ ही गया। जिसके बाद देर रात को हीरा नगर पुलिस कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया समेत 5 कांग्रेसियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े…World Chocolate Day 2022 : कुछ मीठा हो जाए, वर्ल्ड चॉकलेट डे आज
बता दें कि मतदान की समाप्ति के अंतिम दौर में कुछ महिलाओं ने बीजेपी पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे पर अभद्र व्यवहार का मामला उठाया। हालांकि, बता दे कि एक दिन पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नजदीकी वार्ड 20 के बीजेपी पार्षद कार्यालय में तोड़ फोड़ मचाई थी और इसी को लेकर मतदान वाले दिन महिलाओं का आरोप बीजेपी का पलटवार माना जा रहा था।
यह भी पढ़े…इन देसी चीजों से ही मिलेगा शरीर को भरपूर प्रोटीन, नहीं पड़ेगी मांस-मछली खाने की जरूरत
वही जब बीजेपी पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे अपनी कार में सवार होकर वापस लौटने लगे तो उनकी कार रोककर महिलाओं ने उन्हें चप्पल दिखाई और कुछ लोगो ने कार में तोड़फोड़ मचाई। इसके बाद से ही मामला गरमाया और बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम हीरा नगर थाना क्षेत्र में एकत्रित हो गया और भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा जिसमे कई लोग घायल भी हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”727735522″]
यह भी पढ़े…Hyundai Alcazar Prestige: मार्केट में आया नया अवतार, जाने इस 7 सीटर एक्सक्यूटिव वेरिएंट के बारे में
[dgv_vimeo_video id=”727735873″]
इधर, मामला बढ़ता देख बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेताओं को मोर्चा संभालना पड़ा। बीजेपी मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मौके पर पहुंचे। वही बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने कार्यकर्ताओं को समझाईश देकर मामले को सुलझाने की कोशिश की वही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा।
[dgv_vimeo_video id=”727736113″]
बीजेपी पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे ने कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और आरोप लगाया उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।वही मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वही देर कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया समेत 5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल, इस मामले को राजनीतिक विवाद भले ही बताया जा रहा हो लेकिन आने वाले समय मे विवाद व्यक्तिगत रूप भी लेने का अंदेशा है ऐसे में पुलिस की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”727736330″]
