Indore: 20 हजार रिश्वत मांगने वाले 2 पुलिसकर्मी फरार, लोकायुक्त में केस दर्ज, गिरेगी गाज

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इन्दौर (Indore) के भंवरकुआ थाने के दो आरक्षक द्वारा बस पकड़ने के बाद बस को छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपय की रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में लोकायुक्त (Lokayukt Police) ने दोनों आरक्षक पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज केस दर्ज होने के बाद दोनों आरक्षक फरार हो गए।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, अब तहसीलदार को यह जानकारी देना अनिवार्य

दरसअल पूरा मामला इंदौर (Indore) के भंवरकुआं थाने का है जहां पदस्थ आरक्षक राहुल और एक अन्य द्वारा सोमवार को एक बस को जब्त कर थाने लेकर पहुंचे थे। जहां बस के ड्राइवर और कंडक्टर से आरक्षक राहुल और एक अन्य आरक्षक द्वारा बस छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की। वही बस मालिक राम कुमार ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर(Indore) लोकायुक्त में की गई जिस पर लोकायुक्त द्वारा आरक्षक को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए भवरकुआं थाने के चक्कर लगाती रही।

यह भी पढ़े.. Indore News: तिंछा फॉल में पिकनिक बनाने गए थे छात्र, नहाते-नहाते गहरे पानी में उतर गए, डूबने से हुई 2 छात्र की मौत

लेकिन दोनों आरक्षक द्वारा शंका होने पर अपना मोबाइल बंद कर वहां से भाग निकले। जिस पर आज लोकायुक्त द्वारा दोनों आरक्षक राहुल और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे निलंबित (suspended) करने के लिए लोकायुक्त पुलिस द्वारा थाने को एक पत्र भी लिखा गया, जिस पर लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 7 (Prevention of Corruption Act Section 7) के तहत केस दर्ज कर दोनों आरक्षक की तलाश शुरू कर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews