नशीली दवा अल्प्राजोलम की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 1200 नग टैबलेट जब्त

क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
indore crime branch

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम टैबलेट्स की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से 1200 टेबलेट जप्त की है।

इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं, मिले निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के मामलों मे संलिप्त व्यक्तियों के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्रवाई की जा रही हैं।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

इस दौरान क्राइम ब्रांच टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति पर गुटकेश्वर मंदिर के सामने खाली मैदान में अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने का संदेह हुआ जिस पर क्राईम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिससे पूछताछ पर अपना नाम आरोपी अमित पिता महेंद्र गुप्ता उम्र 44 साल निवासी लाभ अपार्टमेंट गांधीनगर इंदौर का होना बताया। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से नशीली प्रतिबंधित अल्प्राजोलम 1200 नग टैबलेट मिली। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा टेबलेट जहां से लाना पुलिस को बताया है पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया जा रहा है। डॉक्टर राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1017017997″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews