इंदौर: पड़ोसी के कुत्ते ने पत्नी को काटा, पति ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

इंदौर

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) में पुलिस (police) ने एक व्यक्ति को कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने पड़ोसी के कुत्ते (pet dog) को गोली मार दी क्योंकि उसने उसकी पत्नी को काट लिया था। पुलिस अफसर मनीष माहौर ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता (indian penal code) के तहत पशुओं को मारने या उनको अपंग बनाने का मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें… MP Politics: नरोत्तम से मिलने पहुंचे वीडी शर्मा, क्या है इन सियासी मुलाकातों के मायने!

दरअसल, नरेंद्र वैश्विय्या उम्र 53 साल इंदौर के सुदामा नगर निवासी है। उनके पड़ोसी के कुत्ते ने उनकी पत्नी को काट लिया जिसके बाद उनको इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपनी लाइसेंस वाली बंदूक उठाई और कुत्ते के ऊपर गोली चला दी। अधिकारी बताते हैं कि ये घटना बुधवार रात की है। गोली कुत्ते की गर्दन पर लगी और उसकी उसी समय मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें… Maharashtra में गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, लोगों को सांस लेने में परेशानी

आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि कुत्ता कॉलोनी में अन्य भी कई लोगों को काट चुका है। पुलिस ने कहा कि यदि आरोपी की बात सच निकली तो कुत्ते के मालिक पर भी अनुचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews