कहीं केयरटेकर के भरोसे आप भी तो नहीं छोड़ जाते घर? सावधान! ये ख़बर आपके काम की है

केयरटेकर ने मालिक को नशीला पदार्थ पिलाकर घर से लाखों के महंगे सामान व ज्वेलरी लेकर चंपत हो गया, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई।
indore police

Indore News : अगर आप भी कहीं केयरटेकर के भरोसे अपना घर छोड़ जाते है तो सावधान हो जाइए, ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ इलाके के सिल्वर स्प्रिंग के डुप्लेक्स में रहने वाले अनीश मोहम्मद के घर के ही केयरटेकर जो नेपाली बताया जा रहा है। महंगी गाड़ियां, सबसे महंगे चश्मे और ज्वेलरी लेकर चंपत हो गया। फरियादी द्वारा तेजाजी नगर थाने पर चोरी की सूचना दी गई पुलिस तेजाजी नगर ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरे और अन्य संसाधनों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की है। घटना में एक चार पहिया वाहन थार भी चोरी हुआ था जिसे पुलिस ने तीन इमली बस स्टैंड चौराहे से बरामद कर लिया है।

बता दें कि तेजाजी नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर एडिशनल कमिश्नर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक कंपनी के थ्रू नेपाली युवक को केयरटेकिंग के लिए घर में रखा गया था। जिसमें घर की देखभाल और खाना बनाने का काम उसकी जिम्मेदारी थी।

पुलिस जुटा रही है कंपनी से केयरटेकर की जानकारी

एडिशन कमिश्नर के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले ने नशीला पदार्थ फरियादी को दिया और उसके बाद घटना को अंजाम दे दिया जिस कंपनी के थ्रू केयरटेकर को रखा गया था पुलिस उसे कंपनी से भी जानकारी जुटा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1039375698″]

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे और अन्य संसाधनों की मदद से पुलिस काम कर रही है उम्मीद है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाला पुलिस की ग्राफत में होगा। शुरुआत में सीसीटीवी जो पुलिस का हाथ लगे हैं उसमें वारदात करने वाला दिखाई दे रहा है उसी के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1039375600″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews