
Indore News : इंदौर के आइडियलीक कॉलेज पर पेपर लीक घोटाला उजागर होने के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। जहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ रेनू जैन और रजिस्ट्रार सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार को कांग्रेस नेता घेरने में लगे हैं और पेपर घोटाले में मुख्यमंत्री का संरक्षण होने की बात कांग्रेस द्वारा कही जा रही है।
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर खड़े किए कई तरह के सवाल
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मृणाल पंत, वरिष्ठ नेता अजय चौरडिया, रवि जोशी, इंदौर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और एनएसयूआई के नेताओं की मौजूदगी में इंदौर प्रेस क्लब में सोमवार को एक प्रेस-वार्ता हुई जिसमें मृणाल पंत ने पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री का संरक्षण आरोपियों को होने की बात कही, कांग्रेस नेता ने इस दौरान तमाम तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हुए बीजेपी की प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”960319042″]
कॉलेज पर लगाया नाम मात्र का जुर्माना
कांग्रेस नेता का कहना था, कि कांग्रेस से भाजपा में गए अक्षय बम के आइडियलीक कॉलेज को बीजेपी सरकार के मंत्रियों के संरक्षण में बचाने की कोशिश की जा रही है। और नाम मात्र का जुर्माना लगाकर कॉलेज को बचाया जा रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने पेपर लीक मामले में और भी कई तरह के बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”960319981″]
[dgv_vimeo_video id=”960320422″]
