
Indore News : कांग्रेस ने आज इंदौर में नगर निगम के घोटाले, किसानों की समस्याओं, नीट एवं नर्सिंग घोटाले को लेकर जंगी प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री , पूर्व सांसद सहित युवा कांग्रेसी शामिल हुए, प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास जब विफल हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें तितर बितर कर दिया।
जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल
इंदौर में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम कार्यालय के बाहर जंगी प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,शहर कांग्रेस सुरजीत चड्ढा सहित सभी कांग्रेस के बड़े नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेसियों को पुलिस ने निगम परिसर के बाहर ही बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया।
कांग्रेसियों ने बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन, मीडियाकर्मी भी चोटिल
पुलिस के रोकने के बाद भी कुछ कांग्रेसियों ने बैरिकेड्स के ऊपर चढ़कर निगम परिसर में घुसने का प्रयास किया, पुलिस ने जब कांग्रेसियों को फिर रोका तो वे और उग्र हो गए उन्होंने नारेबाजी और हंगामा करते हुए निगम परिसर में घुसने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी लेकिन जब वे नहीं माने तो वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित कई मीडियाकर्मी भी घायल हो गए।
अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
मामला थोडा शांत होने केबाद कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन दे दिया, आपको बता दे कि नगर निगम में ड्रेनेज सहित कई कामों में फर्जीवाड़ा हुआ और जनता के पैसों को अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलकर लूट लिया लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसी मुद्दों को लेकर आज कांग्रेसी ने जंगी प्रदर्शन किया है, कांग्रेस नेताओं का कहना था कि प्रदेश में नीट, नर्सिंग घोटाले हुए और अब ये नगर निगम का घोटाला हुआ, प्रदेश का किसान परेशान है, इसलिए वो चुप नहीं बैठ सकती।
[dgv_vimeo_video id=”995330027″]
[dgv_vimeo_video id=”995330213″]
[dgv_vimeo_video id=”995330484″]
[dgv_vimeo_video id=”995330701″]
[dgv_vimeo_video id=”995332229″]
[dgv_vimeo_video id=”995332360″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

