Indore News : फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट बेचने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी, चार आरोपियों कें खिलाफ़ मामला दर्ज

पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां रहने वाले लोग अपना एक आशियाना बनाने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई को बचाकर मकान, जमीन और फ्लैट खरीदने के बारे में सोचते हैं। इस दौरान कई ऐसे लोगों के चक्कर में पड़ जाते हैं, जो उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसे ही फर्जी दस्तावेज बना कर प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखो रुपए की ठगी की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर के कनाड़िया थाने क्षेत्र में चार लोगों ने मिलकर फरियादी को 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। इस धोखाधड़ी के बाद फरियादी ने शिकायत थाने पर की गई है। बताया जा रहा है कि गौरव अमित और अन्य दो लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर पीड़ित कमल अग्रवाल को प्लॉट भेज दिया।

फरियादी को जब दस्तावेज फर्जी होने की सूचना मिली तो उसने पुलिस की शरण लेते हुए चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”991183656″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews