जेल से रिहा होने के बाद पुन: मादक पदार्थों को बेच रहे तस्कर, 50 की जमानत निरस्त करवाएगी पुलिस

indore police

Indore News : इंदौर पुलिस ने अब ड्रग्स पेडलरो की जमानत निरस्त करने को लेकर न्यायालय के समक्ष अपना प्रतिवेदन दिया है। जिसमें पुलिस ने पहली सूची में 50 पैडलर का ब्योरा बनाया है। इन आरोपियों की जमानत निरस्त करने को लेकर पेश कर रही है ताकि इन को मिली जमानत निरस्त न्यायालय करके पुलिस फिर से इन पेडलरो को गिरफ्तार कर जेल भेज सके।

इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरन्द्र देऊसकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 से अधिक ऐसे ड्रग्स पैडलर है जो अपनी कोर्ट से मिली जमानत पर बाहर फिर तस्करी में लिप्त है लेकिन न्यायालय द्वारा इनको इस बात पर छोड़ा जाता है कि वह जेल से रिहा होने के बाद फिर इस ड्रग्स की तस्करी में लिप्त नहीं रहेगे।

न्यायालय का कर रहे है उल्लंघन

लेकिन यह पैडलर न्यायालय का उल्लंघन भी कर रहे हैं ऐसे अपराधियों की जमानत निरस्त को लेकर अब पुलिस प्रतिवेदन न्यायालय में लगाकर उनकी जमानत निरस्त करने की मांग कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”887657236″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews