Indore News : प्रदेश के सबसे बड़े डॉलर बाजार से 17 लाख के मोबाइल चोरी कर चोर हुए फरार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Indore News : प्रदेश के सबसे बड़े डॉलर बाजार से 17 लाख के मोबाइल चोरी कर चोर हुए फरार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Indore News : प्रदेश के सबसे बड़े मोबाइल बाजार में देर रात चोरों ने धावा बोलकर कुछ दुकानों को अपना निशाना बनाया है। बदमाश सिर्फ आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को चोरी करते हुए बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। दो बदमाश मार्केट में दुकानों के शटर चेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राजकुमार शर्मा के इस मार्केट में 100 से ज्यादा मोबाइल की दुकानें हैं।

यह है पूरी घटना

एमजी रोड इलाके के डॉलर मार्केट में शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मार्केट में घुसने के बाद करीब आधे घंटे में वारदात को अंजाम देते हुए निकल गए। बाजार में हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दुकान से करीब 125 मोबाइल चोर ले उड़े जिनकी कीमत 17 लाख रुपये है सम्भवतः बेसमेंट में बनी कुछ दुकानों पर चोरों ने मोबाइल और नगद रुपए पर हाथ साफ की है वही सभी व्यापारियों को सूचना दे दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”872276377″]

[dgv_vimeo_video id=”872276439″]

[dgv_vimeo_video id=”872275789″]

शहर के बीचों-बीच इस बाजार में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना दिया है चोरी की वारदात के सीसीटीवी पुलिस को मिले जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं चोरी की घटना की जानकारी पुलिसकर्मी न देते हुए सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”872276006″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews