
MP Election 2023 : नवरात्रि के पहले दिन कल रविवार को 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर उत्साहित कांग्रेस की अंतरकलह सड़क पर आ गई है, सूची घोषित कर जहाँ पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है वहीं अब पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के खिलाफ ही कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी का पुतला फूंका और प्रत्याशी बदलने की मांग की।
कांग्रेस आलाकमान द्वारा मप्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर घोषित इंदौर 4 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजा मंघवानी का विरोध शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय गांधी भवन के बाहर हंगामा किया, कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम के आक्रोशित समर्थकों ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी राजा मंघवानी का पुतला फूंक दिया।
आदर्श आचार संहिता के बीच कांग्रेस के प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और उसने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया, मीडिया से बात करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें ऐसा जन प्रतिनिधि नहीं चाहिए जो कभी मिलता ही नहीं हो जिसे देखा भी नहीं हो।
[dgv_vimeo_video id=”874698702″]
[dgv_vimeo_video id=”874699060″]
[dgv_vimeo_video id=”874699165″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

