MP News : आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, कई उपकरण जब्त

indore

इंदौर, आकाश धौलपुरे। तेजी से आगे बढ़ रहे इंदौर (Indore) में तकनीक के सहारे सट्टे का कारोबार भी फल फूल रहा है। ये ही वजह है कि आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के बाद से ही पुलिस द्वारा क्रिकेट के सटोरियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया था। मंगलवार रात को इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चन्दन नगर क्षेत्र से आईपीएल का सट्टा खाते आरोपी को पकड़ा जिसके पास से 7 मोबाइल सहित अन्य सट्टा संचालित करने के उपकरण जप्त किए।

यह भी पढ़े…IPL 2022 : तीन सटोरिये गिरफ्तार, 1 लाख कैश, लाखों का हिसाब किताब मिला

दरअसल, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि चंदन नगर में क्रिकेट का सट्टा चलाया जा रहा है। जिसके बाद मंगलवार रात को पुलिस ने एक पर दबिश दी और सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सटोरिये से एलईडी, मोबाइल, लैपटॉप सहित 15 हजार रुपये नगद जब्त किए है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से सट्टे का अवैध कारोबार चला रहा था। वही स्थानीय पुलिस को इसकी भनक न लगना भी चंदन नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

यह भी पढ़े…MP News : बिहारी लड़कों ने बीएलओ बन की ठगी, दो गिरफ्तार

बता दें कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिला थी कि चन्दन नगर थाना क्षेत्र के बलाई मोहल्ला में आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने तुरन्त घेराबंदी कर आरोपी हितेश पिता महेश सोलंकी को पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अपने घर में आईडी बनाकर ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था। आरोपी सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 प्रतिशत और एजेंट आईडी पर 5 प्रतिशत कमिशन लेता था। इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमेष अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस बे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”703727959″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews