
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जीपीओ में रक्षाबंधन के अवसर पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत पेड़ों को राखी बांधने और उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। बता दें कि कार्यक्रम में जनरल पोस्टमास्टर प्रीति अग्रवाल ने रक्षाबंधन मनाया। साथ ही, पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया कि हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने पेड़ों की रक्षा के लिए लोगों को भी जागरुक करने का प्रयास किया।
भारतीय डाक विभाग के लिए खास
आज देशभर में राखी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि भारतीय डाक विभाग के लिए रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन डाक विभाग के पोस्टमैन और पोस्ट वूमेन देशभर में भाइयों तक राखी पहुंचाने का जिम्मा निभाते हैं। चाहे दिन हो या रात, रविवार हो या कोई अवकाश उनका बस एक ही मकसद होता है कि हर भाई की कलाई पर राखी बंधी हो।
पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- प्रीति अग्रवाल
जनरल पोस्टमास्टर प्रीति अग्रवाल ने इस आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, और इसे रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के साथ जोड़कर एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। आगे उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प से प्रेरित होकर देशभर में लोग अधिक से अधिक पेड़ लगा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1000299275″]
[dgv_vimeo_video id=”1000300186″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

