Indore : 24 घंटे बाजार खुलने से फूड स्टार्टअप में खुशी की लहर, रोजगार के साथ बढ़ेगा व्यवसाय

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) में 24 घंटे विभिन्न क्षेत्र के बाजार खुले रहेंगे। इसको लेकर बीते 2 दिन पहले इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद से ही इंदौर के विभिन्न क्षेत्र जैसे विजय नगर से भंवरकुआं तक 24 घंटे बाजार खोले गए है। ऐसे में फूड स्टार्टअप भी काफी ज्यादा उत्साहित है। दरअसल पहले चरण में जिन क्षेत्रों में बाजार खोले गए हैं वहां फूड स्टार्टअप सबसे ज्यादा कार्य कर रहा है। अब तक शहर में करीब 700 स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं। वहीं 250 खाद्य सामग्री से जुड़े हैं।

Must read : उज्जैन: भूमाफियाओं पर मामा की कार्रवाई, जमींदोज होगा करोड़ो का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

दरअसल, पहले से ही खाद्य सामग्री वाली दुकानों को खोलने के लिए कई बार मांग की गई। लेकिन तब प्रशासन ने मना कर दिया था। वहीं अब 24 घंटे इंदौर खुला रखने के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति दे दी गई है। इसके बाद से ही स्टार्टअप संचालक काफी खुश है। सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि पहले स्टार्टअप संचालक के पास रात 11 बजे के बाद सबसे ज्यादा आनलाइन आर्डर आइटी और बीपीओ कंपनियों से आते थे, लेकिन बंद होने की वजह से वो आर्डर नहीं दे पाते थे लेकिन अब ये आसानी से किया जा सकेगा। वहीं बिजनेस में तरक्की के साथ युवाओं को नौकरी के अवसर भी मिल सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण की बात की जाए तो शायद जिस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कंपनियां है और रात भर कार्य होता है वहां खाद्य सामग्री वालों को अनुमति दी जा सकती है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसको लेकर समय लग सकता हैं। आपको बता दे, इंवेस्ट इंदौर के सचिव सावन लड्ढा ने बताया है कि कई कंपनियों से लगातार बात होती रही है। कई स्टार्टअप भी ऐसे है जो रातभर काम करना चाहते हैं। लेकिन अभी सुविधाएं नहीं मिलने से वह काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अब कंपनियां दो और तीन शिफ्ट में काम कर सकती है। इससे व्यवसाय और रोजगार दोनों में बढ़ोतरी होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews