Indore: ज्वेलरी शोरूम पर दंपति ने दिखाई हाथ की सफाई, कम वजन का गहना रख चेन लेकर हुए रफूचक्कर

Assembly Elections

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर में एक ज्वेलरी शोरूम पर एक दंपती द्वारा कम वजन की चेन रख ज्यादा वजन की चेन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। वहीं, पुलिस ने मौकास्थल पर पहुंचते हुए मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानिए कहां का मामला?

दरअसल, पूरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, जहां मालाबार ज्वेलरी शोरूम पर एक दंपती पहुंचे और चेन दिखाने का बोला वहां की महिला कर्मचारी ने चेन दिखाना शुरू किया। इसी बीच उसे बातों में उलझाकर दंपति ने कम वजन की चेन रख ज्यादा वजन की चेन लेकर फरार हो गए। शोरूम मालिक ने अंत में जब पूरा हिसाब मिलाया, तो कुछ ग्राम सोना कम आया।

कैसे हुआ खुलासा?

फिर जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद शोरूम मालिक में तुकोगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। तुकोगंज पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”900506587″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews