Indore News : शादी में तलवार-पिस्टल लहराते युवकों का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) की सदर बाजार पुलिस ने 2 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है, जो विवाह समारोह में रिवाल्वर और तलवार (Revolver And sword) लेकर नाच रहे थे। तलवार और पिस्टल लहराने का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) होने के बाद पुलिस (Indore Police) ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े… MP News: उग्र आंदोलन की तैयारी में संविदा कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी

दरअसल, सोमवार से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें कुछ युवक हाथ में तलवार और रिवाल्वर लिए नाचते और गाते दिखाई दे रहे हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वीडियो की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि वीडियो सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले युवकों की शिनाख्त हुई।

पुलिस को पता चला है कि वीडियो 2 माह पुराना है, जहां एक शादी समारोह में दो युवक तलवार और पिस्टल लहरा कर नाच रहे थे हालांकि पुलिस ने जब जांच की तो यह बात सामने आई कि असल मे पिस्टल, पिस्टल ना होते हुए लाइटर था वही पुलिस ने तलवार बरामद कर ली है और जो युवक तलवार लेकर नाच रहा था उसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews