
Lok Sabha Election 2024: भोपाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नोडल स्वीप ऋतुराज ने रविवार को मेगा लकी ड्रा के अवसर पर मतदान गीत और जिंगल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रवक्ता अजय देवनानी भी उपस्थित रहे। आपको बता दें, मतदान जिंगल को डॉ. रविकांत ठाकुर ने लिखा और स्वर दिया है। इसके अलावा लता मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त ख्यात पार्षद, गायिका आकृति मेहरा ने भी अपनी मधुर आवाज से इसे गया है। नामदेव ने इस जंगल को कंपोज किया है और संकल्पना सहायक नोडल रितेश शर्मा द्वारा उसकी रचना की गई है। यह मतदान गीत और जिंगल नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने और अपना वोट डालने के लिए प्रेरित करने का एक शानदार प्रयास है।
[dgv_vimeo_video id=”931916642″]
पहली योजना: फ्री मूवी टिकट
जिला प्रशासन भोपाल ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए दो नई योजनाएं शुरू की है। पहली योजना “कॉल करो जवाब दो और मूवी टिकट जीतो”। इस योजना के तहत मतदाता दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और मतदाता जागरूकता से संबंधित तीन सरल प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। सही उत्तर देने वाले मतदाताओं को फिल्म के दो टिकट और कई सांत्वना पुरस्कार जैसे गिफ्ट वाउचर और डिस्काउंट कूपन जीतने का मौका मिलेगा। पहले ही दिन 70 यूथ वोटर्स ने कॉल किया।इस योजना के तहत प्रतिदिन 10 विजेताओं की घोषणा की जाएगी। यह योजना 6 मई तक चलेगी।
दूसरी योजना: लकी ड्रा
दूसरी योजना के तहत न्यू मार्केट व्यापारी संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से मेगा लकी ड्रा का आयोजन किया गया है। इस लकी ड्रा में न्यू मार्केट पर ड्रॉप बॉक्स स्थापित किए गए हैं, जहां लोग लकी ड्रा में भाग लेने के लिए अपना नामांकन कर सकते हैं। इस मेगा लकी ड्रा का विजेता 7 मई को घोषित किया जाएगा। जीतने के लिए मतदाता को अपना लकी ड्रा कूपन भर के ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा, इसके अलावा मतदान करने जाना होगा। जो भी व्यक्ति विजेता घोषित होगा उसे अमिट स्याही दिखानी होगी, जीतने वाले को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

