Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर ने आदेश किया जारी, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर ने आदेश किया जारी, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Lok Sabha Elections 2024: इंदौर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के महत्वपूर्ण आगामी समय को देखते हुए सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे आगामी आदेश तक, सभी प्रकार के आकस्मिक और अर्जित अवकाशों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इस आदेश के अनुसार, किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को 2 दिनों से अधिक के आकस्मिक अवकाश या अन्य अवकाश के लिए कार्यालय प्रमुख की अनुमति की साथ-साथ नोडल अधिकारी (कार्मिक प्रबंधन) को भेजनी होगी। अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कार्यालय प्रमुख अवकाश की मंजूरी देगा। चिकित्सा या मेडिकल अवकाश के लिए, संबंधित शासकीय सेवक को मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

इंदौर में 13 मई को वोटिंग:

वहीं यह आदेश तत्काल से लागू कर दिए गए है। दरअसल कलेक्टर आशीष सिंह ने यह आदेश जारी करते हुए कहा, “इस आदेश का ध्यानपूर्वक पालन करें। इससे चुनावी प्रक्रिया में कोई भी अस्थिरता न हो।” दरअसल देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान चुनाव आयोग द्वारा किया जा चूका है। वहीं इंदौर में 13 मई को वोटिंग होनी है। हालांकि अब इस आदेश का पालन करने के लिए, सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारीगण को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

वहीं इससे पहले तारीखों का एलान होने के साथ ही सुरक्षा को देखते हुए, पुलिस और प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया। नगरीय क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया था, जिसमें कई सरकारी अधिकारी और पुलिसकर्मी ने भाग लेते हुए नगर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया था। वहीं इस फ्लैग मार्च में कलेक्टर और एडिशनल कमिश्नर सहित डीसीपी, एस.डी.एम., एडिशनल डीसीपी, एसीपी, सभी थाना प्रभारियों, और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी ने वाहनों के काफिले के साथ रीगल चौराहे से फ्लैग मार्च का आयोजन किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews