Bhopal Pride Day: गीतकार मनोज मुंतशिर सुनाएंगे भोपाल की गौरव गाथा, सफाई कर्मियों का सम्मान करेंगे CM शिवराज

Bhopal Pride Day

Bhopal Pride Day Today: आज भोपाल गौरव दिवस है और इस खास मौके पर शहर में कई तरह के आयोजन किए जाने वाले हैं। शाम 6 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे और एक ही मंच पर अलग-अलग प्रस्तुतियां होंगी। गीतकार मनोज मुंतशिर यहां पर भोपाल के गौरव गाथा सुनाते दिखाई देंगे और बॉलीवुड की सिंगर श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतेंगी। इस दौरान कॉमेडियन कृष्णा-सुदेश भी दर्शकों को अपने जोक्स से गुदगुदाते दिखाई देने वाले हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित भी करेंगे।

Bhopal Pride Day का उत्सव जारी

भोपाल गौरव दिवस का ये कार्यक्रम बुधवार से ही शुरू हो गया है। पहले दिन रन फॉर प्राइड का आयोजन किया गया और गौरव यात्रा निकाली गई। वहीं बोट क्लब पर वाटर कार्निवल का आयोजन किया गया और शाम को शहरवासी फूड फेस्टिवल और शिल्प मेले का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। ये कार्यक्रम 4 जून तक चलने वाले हैं जिसमें संकृति, कला और फूड स्टॉल से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे।

विलीनीकरण के दस्तावेज होंगे प्रदर्शित

आज शाम जो कार्यक्रम होने वाले हैं उसमें पहली बार लेजर शो के माध्यम से भोपाल के मनोरम दृश्य के बीच विलीनीकरण के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाने वाला है।

सभी आयोजन नि:शुल्क

गौरव दिवस के मौके पर 1 जून की शाम ऐतिहासिक होने वाली है, क्योंकि यहां एक ही मंच पर चार प्रस्तुतियों दिखाई देने वाली हैं। चार प्रमुख प्रस्तुतियों के अलावा यहां पर और भी चीज देखने और सुनने को मिलेगी।

सबसे पहले कथक और राजस्थानी लोक नृत्य का फ्यूजन देखने को मिलेगा जो 30 मिनट का होगा।

इसके बाद 10 मिनट के लेजर शो में भोपाल की प्रसिद्ध जगह और विलीनीकरण के दस्तावेज 3D अवतार में दिखाए जाएंगे।

फिर कृष्णा और सुदेश अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

1 जून 1949 को भोपाल का किस तरह से विलीनीकरण हुआ और वर्तमान में ये एक सुंदरता और स्वच्छता से किस तरह देश भर में पहचान बना रहा है। इन चीजों को गीतकार मनोज मुंतशिर अपने शब्दों में सुनते हुए दिखाई देंगे।

भोपाल की गौरव गाथा के बाद श्रेया घोषाल अपने मीठे सुरों से माहौल को खुशनुमा बनाने वाली हैं। वो लगभग दो घंटे तक लाइव प्रस्तुति देंगी।

वॉटर कार्निवल का लुत्फ

बुधवार से गौरव दिवस के अंतर्गत वॉटर कार्निवल की शुरुआत हो चुकी है। ये लगातार 4 जून तक चलेगा और शहरवासी इसका जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। इस मौके पर नगर निगम की ओर से विशेष शोभा यात्रा भी निकल जाने वाली है और शहर के 85 वार्डों के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews