
Indore News : मध्य प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा आज सुबह एमवाय अस्पताल के गेट पर अपनी मांगों को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। कहा जा रहा है अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सोमवार से पूरी तरह इमरजेंसी सुविधाएं बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Indore News : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया आंदोलन
आपको बता दें, नर्सिंग एसोसिएशन अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सरकार को जगाने का काम कर रही है। सरकार के द्वारा नर्सों की मांगे पूरी नहीं होने के कारण नर्सेज एसोसिएशन को अब आंदोलनों का सहारा लेना पड़ रहा है। आज 2 घंटे काम बंद कर एमवाय हॉस्पिटल के गेट पर नर्सों के द्वारा आंदोलन किया गया। इन 2 घंटों में मरीजों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
[dgv_vimeo_video id=”843427631″]
अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ सोमवार से इमरजेंसी सुविधाएं बंद कर नर्सिंग एसोसिएशन के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिससे हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नर्सिंग एसोसिएशन अपनी 10 सूत्रीय मांगे पूरी करवाना चाहता है इसी वजह से पूरा एसोसिएशन लगातार सरकार को जगाने का काम कर रहा है। ऐसे में नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि पिछले 5 दिनों में शुरू हुए आंदोलन की आवाज तक सरकार के कानों पर नहीं पहुंची है।
[dgv_vimeo_video id=”843427772″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
