इंदौर में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लेंगे सलामी, स्कूलों के बच्चे देंगे रंगारंग प्रस्तुति

republic day

75th Republic Day: आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर देशभर में जश्न मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 26 जनवरी यानी आज मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ध्वजारोहण करेंगे।

सोलह दल रहेंगे परेड में शामिल

समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, सलामी और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जाएगा। इसके बाद परेड शुरू होगी। आपको बता दें, परेड में 16 दल शामिल होंगे। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आईपीएस करणदीप सिंह करेंगे। वहीं, उनका अनुकरण टूआइसी सूबेदार गजेंद्र निगवाल करेंगे। इसके अलावा परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी एयरविंग, एनसीसी, स्काउट, गाइड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, आरआई ग्रुप, शौर्य दल तथा सृजन दल आदि प्लाटून शामिल होंगे। इसके साथ ही बैंड भी परेड में शामिल रहेगा। कार्यक्रम में परेड के साथ ही 12 विभागों द्वारा नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएगी।

परेड का कार्यक्रम

9:00 बजे ध्वजारोहण
9:15 बजे राष्ट्रगान
9:20 बजे मुख्यमंत्री का संदेश वाचन
9:30 से 9:50 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम
9:50 से 10:30 बजे तक झांकियां
इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

किन-तीन स्कूल के बच्चे देंगे प्रस्तुति

इंदौर में गणतंत्र दिवस समारोह में इन तीन स्कूल के बच्चें प्रस्तुतियां देंगी।

1. सम्मति स्कूल के बच्चे शास्त्रीय नृत्य पर आधारित शानदार प्रस्तुति देंगे।
2. शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाएं तिरंगे को फहराएंगी और भगवान राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी हम सब मनाए विषय पर प्रस्तुति देंगी।
3. शासकीय राजेंद्र नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे विभिन्न लोक नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews