
MP News Today: भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने जब से अपना पदभार संभाला है तब से वह लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं और लापरवाही से कम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजनों की समस्या के समाधान और दोषियों पर की जा रही कार्रवाई की उनकी इस प्रवत्ति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है।
ताजा मामला भोपाल की ग्राम पंचायत तुमड़ा के धनवंतरी गेहूं उपार्जन केंद्र का है, जहां पर एक किसान द्वारा कलेक्टर को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जब शिकायत सही है या नहीं इसका निरीक्षण किया गया तो किसान के लगाए गए आरोप बिल्कुल सच साबित हुए। यही वजह रही कि भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक मनोज माली को निलंबित कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”816911026″]

MP के उज्जैन में भी रह चुके हैं कलेक्टर
आशीष सिंह इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कलेक्टर थे और यहां पर भी वह अपनी न्याय प्रियता और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचाने जाते थे। शहर में उनका कार्यकाल 33 महीने का रहा और उनके जिले के कलेक्टर रहने के दौरान कई सारे अवैध धंधों और माफियाओं पर लगाम कसी गई थी।
उज्जैन में भी जब किसानों को उर्वरक के लिए परेशान किया जा रहा था और इसकी कालाबाजारी चल रही थी। तब भी उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए विक्रेता को 6 महीने के लिए जेल भेजने और दुकान का लाइसेंस निरस्त कर गोडाउन पर बुलडोजर चलवा दिया था।
वहीं जब महामारी के समय जनता इलाज के लिए परेशान थी उस समय भी सिंह ने व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संभाला था। उन्होंने बड़नगर तहसील में 70 बेड का एक अस्पताल तैयार किया था। महामारी के दौरान इस हॉस्पिटल में 383 मरीजों का इलाज किया गया था और उनके महामारी के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के चलते उन्हें एक्सीलेंस गवर्नेंस अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

