MP Weather : छाए रहेंगे बादल, 2 संभाग समेत इन जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, गिरेंगे ओले, मई में फिर बदलेगा मौसम

आज रविवार को नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों घने बादल छा सकते हैं
MP Weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में अप्रैल अंत तक का मौसम का मिजाज बदला बदला रहेगा। पश्चिम विक्षोभ, साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश में फिलहाल 2-3 दिन बादल, बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। आज 5 जिलों में ओले गिरने के साथ एक दर्जन जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वही पश्चिमी हिस्से यानी मालवा-निमाड़, ग्वालियर, चंबल में गर्मी का असर रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, मऊगंज, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, मैहर, पांढुर्णा, सिंगरौली, सीधी और बालाघाट जिलों में बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटा गति से हवाएं भी चल सकती हैं।बैतूल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी और शहडोल में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। देवास और रायसेन के पूर्वी हिस्से में भी मौसम बदला रहेगा।29 अप्रैल को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश हो सकती है।

ग्वालियर चंबल- मालवा निमाड़ में गर्मी का असर

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में आज बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों घने बादल छा सकते हैं, लेकिन ग्वालियर-चंबल संभाग और मालवा निमाड़ के जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ में तापमान 41 डिग्री के पार जाने की संभावना है।दिन के टेम्प्रेचर में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।रविवार से प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ-चक्रवात का प्रभाव

वर्तमान में 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस चक्रवात से एक द्रोणिका लाइन भी संबद्ध है, जो अरब सागर तक बनी हुई है। राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और मराठवाड़ा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है और मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews