MP Weather: इन जिलों में चलेगी शीतलहर, पाले का अंदेशा, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather: इन जिलों में चलेगी शीतलहर, पाले का अंदेशा, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश (MP Weather) में मौसम एक बार फिर बदलाव होने लगा है। बुधवार रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। गुरुवार को धूप खिलने से आसमान पर छाए बादल छंट गए। जिससे दिन का तापमान बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आनेवाले दो दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है साथ ही कुछ जिलों में पाला पड़ने का भी अंदेशा जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, रीवा और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।  सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, गुना, धार और रायसेन में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक ने गृह मंत्री से पूछा, एमपी में कैसा कानून राज! 64 f.i.r. के बाद भी सुब्रतो राय नहीं गिरफ्तार

इन जिलों में शीतलहर की संभावना 

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे के लिए धार रायसेन, धार, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सागर, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, सीहोर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, रीवा सतना और गुना में कहीं कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है। शीतलहर दो दिनों तक रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें – चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 1 घंटे बढ़ेगा मतदान का समय, जाने मुख्य फैसले

इन जिलों में कोहरे की संभावना 

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में सागर, ग्वालियर, चम्बल संभागों के जिलों के अलावा रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर , भोपाल, जबलपुर, रीवा एवं सतना जिलों में कहीं कहीं माध्यम और घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। ये कोहरा दो दिनों तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें – नाले में उतरकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निकाली गंदगी, अधिकारियों को दिखाई सफाई की हकीकत

इन जिलों में पाला पड़ने की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, छतरपुर और दतिया में पाला पड़ने की संभावना है।  पाले का असर 1 दिन तक रह सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews