बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने एमपी से जाएगी बंगाली समाज की स्पेशल ट्रेन, नरोत्तम मिश्रा को दिया आश्वासन

बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने एमपी से जाएगी बंगाली समाज की स्पेशल ट्रेन, नरोत्तम मिश्रा को दिया आश्वासन

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बंगाली समाज (Bengali Community) ने मंगलवार को कार्यक्रम में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कुशासन को जमकर कोसा। दरअसल इस कार्यक्रम को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश में बंगाली समाज के जाने-माने चेहरे तपन भौमिक ने आहूत किया था।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) मौजूद थे जो पश्चिम बंगाल की 52 विधानसभाओं (52 assemblies) के प्रभारी भी हैं । नरोत्तम ने मध्य प्रदेश के लगभग तीन लाख बंगाली समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे पश्चिम बंगाल की पुरातन विरासत को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर पश्चिम बंगाल का पुनर्निर्माण करें और वहां चल रहे भय, भूख और भ्रष्टाचार के तृणमूल कांग्रेस के शासन को नष्ट कर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये ।

नरोत्तम ने पश्चिम बंगाल के देश के स्वाधीनता संग्राम (Freedom struggle) में योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस राज्य ने देश को आजादी दिलाने में देश का नेतृत्व किया और चाहे वह आर्थिक आधार हो, सामाजिक आधार हो, राजनीतिक आधार हो, हर क्षेत्र में देश को दशा और दिशा दी ,वह आज जिस स्थिति में हैं, उसे देख कर बहुत दुख होता है।

पश्चिम बंगाल की सरकार टुकड़े टुकड़े गैंग का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार है जो देश को बांटने वाली ताकतों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे हालात में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सहित पूरे देश में रहने वाले बंगाली समाज के लोगों को भी पश्चिम बंगाल को बचाने आगे आना चाहिए ।

इस अवसर पर बंगाली समाज के लोगों ने कहा कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए और नरेंद्र मोदी का नेतृत्व लाने के लिए कृत संकल्पित हैं और वे खुद विधानसभा चुनाव में जाकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे और इसके लिए वे विशेष ट्रेन के माध्यम से बंगाल जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews