भाजपा के “माइक्रो डोनेशन कैंपेन” का हिस्सा बने नरोत्तम मिश्रा, कही ये बड़ी बात

भाजपा के “माइक्रो डोनेशन कैंपेन” का हिस्सा बने नरोत्तम मिश्रा, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा (BJP) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर 25 दिसंबर से “माइक्रो डोनेशन कैंपेन” (Micro Donation Campaign) की शुरुआत की है। ये कैम्पेन 25 दिसंबर अटल जी की जयंती से 11 फरवरी पंडित दीन दयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyay) की पुण्य तिथि तक चलेगा। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक देकर इस कैंपेन का हिस्सा बन सकते हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने पार्टी के “माइक्रो डोनेशन कैंपेन” में 1000 रुपये की सहयोग राशि जमा की है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट पर शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी से जुड़ाव के लिए “माइक्रो डोनेशन कैंपेन” की शुरूआत की है। भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते आज मैं भी इस अभियान का हिस्सा बना।

ये भी पढ़ें – Mp Panchayat election : ओबीसी आरक्षण विवाद पर केंद्रीय मंत्री का बयान

उन्होंने आगे लिखा – भारतवर्ष को हमेशा सर्वोपरि रखने का हमारा आदर्श और हमारे कैडर की आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति आपके माइक्रो डोनेशन से और मजबूत होगी। मेरी आप सबसे अपील है कि भाजपा को मजबूत बनाकर भारत देश को मजबूत बनाने में सहयोग अवश्य करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews