राहुल गांधी के मॉब लिंचिंग वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी के मॉब लिंचिंग वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की घटनाओं पर तंज कसने के ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने उनपर पलटवार किया है।  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास ज्ञान की कमी है शायद। हम याद दिला देते हैं कि मॉब लिंचिंग की शुरुआत कश्मीर से हुई थी, 1984 के दंगों में कांग्रेस ने मॉब लिंचिंग की शुरुआतकी  थी।

उत्तर प्रदेश में चुनावों (UP Election) से पहले कांग्रेस भाजपा (BJP) पर हमलावर है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में दौरे कर भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं, इस सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 2014 से पहले मॉब लिंचिंग शब्द सुनने में भी नहीं आता था।

 ये भी पढ़ें – नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी 2 खुशखबरी, 50 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, जानें कैसे

राहुल गांधी के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।  अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को शायद ज्ञान का अभाव रहा होगा कि मॉब लिंचिंग की शुरुआत कश्मीर से हुई थी, 1984 के दंगों में कांग्रेस द्वारा  मॉब लिंचिंग की शुरुआत सिख भाइयों का कत्ले आम कर की गई थी।

ये भी पढ़ें – नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद का शीतकालीन सत्र एक दिन पहले ही समाप्त

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को मॉब लिंचिंग सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही दिखाई देती है क्योंकि यहाँ चुनाव हैं।  उन्हें केरल में मॉब लिंचिंग दिखाई नहीं देती एक एक कार्यकर्ता का शरीर छलनी बना दिया गया, लेकिन ये नहीं बोलेंगे यही तो इनकी तुष्टिकरण की राजनीति है और इसी का परिणाम कांग्रेस भोग रही है और आगे भी भोगेगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों में उछाल, खरीदने से पहले जान लें हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews