
MP Exam Date Change : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक पेपर की तारीख में परिवर्तन करते कर दिया गया है। बता दें कि इंदौर सहित देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कराई जाती है। कामकाजी पेशेवर लोग अपनी नौकरी के साथ डिस्टेंस एजुकेशन प्राप्त करते हैं। साथ ही इन कोर्स के माध्यम से पढ़ाई के साथ क्रेडिट भी कमाते हैं। इसी क्रम में चुनाव को मद्देनजर रखते हुए परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है।

नोटिस किया गया जारी
पहले 30 नवंबर को आयोजित होने वाला था लेकिन अब यह पेपर नए शेड्यूल के तहत 4 दिसंबर को होगा। हालांकि, अन्य परीक्षाओं में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के कारण एक पेपर की तारीख में बदलाव किया गया है। दरअसल, जुलाई सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से प्रस्तावित हैं लेकिन अब वे 1 दिसंबर से होंगी जबकि 30 नवंबर का पेपर अब 4 दिसंबर को होगा।
2 शिफ्ट में होगी परीक्षा
वहीं, 1 और 2 दिसंबर की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस परीक्षा के तहत पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जिसके लिए सभी छात्रों ने तैयारी शुरू कर दी है। अब उन्हें तैयारी के लिए और थोड़ा समय मिल जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

