दिग्विजय के “मैं हिन्दू हूँ” ट्वीट पर गरमाई सियासत, विश्वास सारंग ने कही ये बड़ी बात

दिग्विजय के “मैं हिन्दू हूँ” ट्वीट पर गरमाई सियासत, विश्वास सारंग ने कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के “मैं हिन्दू हूँ” वाले ट्वीट पर सियासत गरमा गई है। शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि आपको ये बताने की जरुरत क्यों पड़ रही है कि आप हिन्दू हो, क्योंकि आप पाकिस्तान की परस्ती करते हैं इसलिए कहना पड़ रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान हमेशा मुस्लिम प्रेम और पकिस्तान प्रेम को प्रदर्शित करते हैं इसलिए वे हमेशा मीडिया की सुर्ख़ियों में रहते है और विपक्ष के निशाने पर भी।  दिग्विजय सिंह ने आज अपने ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट किया। मैं एक हिन्दू हूँ .. मगर मैं खतरे में नहीं हूँ .. क्योंकि मैं भारत का हिन्दू हूँ .. भाजपा का नहीं .. ट्वीट के आखिर में सुमित सेठ नाम लिखा है …

ये भी पढ़ें – UP के पूर्व राज्यपाल कुर्रेशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, योगी सरकार पर की अमर्यादित टिप्पणी

दिग्विजय सिंह का ट्वीट सामने आने के बाद शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने पलटवार करते हुए  दिग्विजय सिंह को बताने की जरुरत क्यों पड़ रही है ? मुझे तो बताने की जरुरत नहीं पड़ रही क्यों कि मेरा व्यवहार कहीं भी देश विरोधी , हिन्दू विरोधी या हिंदुत्व विरोधी नहीं है।  ये बताने की जरुरत उसे ही पड़ती है जिसके व्यक्तित्व और  क्रतित्व में अंतर होता है।

ये भी पढ़ें – MP News: कांग्रेस की “आदिवासी अधिकार यात्रा” के जवाब में भाजपा का कैम्पेन “धोखा”

उन्होंने कहा कि मैं भारत का हिन्दू हूँ, ये भी क्यों कहा .. क्योंकि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की परस्ती करते हैं और उनपर  लगते हैं कि वे पाकिस्तान के हिसाब से चलते हैं शायद इसीलिए उन्होंने ये ट्वीट किया है।  उनका बयान  बताता है कि उनमें कहीं न कहीं काम्प्लेक्स हैं इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कोरोना के आंकड़ों ने फिर बढ़ाई चिंता, 13 सितंबर तक लॉकडाउन, ये है नए नियम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews