प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई गई सभी बिल्डिंग में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम, अधिकांश फ्लैट बिके

Pradhan Mantri Awas Yojana

Pradhan Mantri Awas Yojana : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए कनाडिया के गुलमर्ग परिसर में विशाल इमारतों में रहने वाले लोगों को काफी ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इतना ही नहीं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा हाल ही में अग्निशमन के हाईटेक इंतजाम भी विशाल इमारतों में किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये अग्निशमन 30 मिटेर ऊंचाई तक लगी आग में काबू पा सकेंगे। इसके लिए एक कंपनी को मेंटेनेंस का काम दो साल तक के लिए सौंपा गया है। इसके लिए बीते दिन मॉकड्रिल भी किया गया। कुछ दिनों पहले ही इन इमारतों में बने फ्लैट्स में लोगों को आवंटन लेटर देने के साथ कब्जे सौंपे गए थे। यहां एक बेडरूम, हॉल, किचन और डबल बेडरूम, हॉल, किचन वाले फ्लैट मौजूद है।

अधिकांश फ्लैट बिके 

बताया जा रहा है कि आवास योजना के तहत कनाड़िया में 768 सिंगल बेडरूम, हॉल, किचन के फ्लैट और 864 डबल बेडरूम, हॉल, किचन के फ्लैट बनाए गए हैं। ये लोगों द्वारा खरीद भी लिए गए है। इन इमारतों में सुरक्षा के कई प्रबंध किए गए है। लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या झेलना ना पड़े इसलिए लगातार यहां सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे फ्लैट खरीदने वाले लोग भी बेहद खुश है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews