नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से परेशान गर्भवती महिलाएं, निजी अस्पतालों में होना पड़ रहा भर्ती

private hospital

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल लगातार जारी है। ऐसे में मरीजों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जिला अस्पताल की एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के डिलेवरी वार्ड में ताला लगा हुआ है जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को दर्द से तड़पना पड़ रहा है और पैसे ना होते हुए भी निजी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है।

क्योंकि जो भी महिलाओं को उनके परिजन प्रसव के लिए लेकर आते हैं तो अस्पताल में वार्ड बंद होने की वजह से दर्द से तडफ़ती रहती है। ऐसे में जैसे तैसे परिजन उन्हें नजदीकी अस्तपाल में लेकर जाते हैं। अब तक नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल की वजह से गंभीर मरीजों के 200 से ज्यादा ऑपरेशन भी स्थगित किए जा चुके हैं। ऐसे में मेडिकल प्रशासन का कहना है कि अभी जो ट्रेनी नर्स है उनके जरिये काम किया जा रहा है।

वहीं हड़ताल करने वाली नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है ट्रेनी नर्स भला कैसे प्रसूति के करा सकती है इसके लिए तो सिर्फ अनुभवी और प्रशिक्षित नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं की जरूरत पड़ती है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आ रहे डिलेवरी के सभी मामलों को एमटीएच और पीसी सेठी अस्पताल रैफर किया जा रहा है। लेकिन हड़ताल की वजह से सभी जगह की व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई है। सभी मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews