MP News : कृषि मंत्री का बड़ा बयान- ओला पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, मिलेगा मुआवजा

MP News : कृषि मंत्री का बड़ा बयान- ओला पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, मिलेगा मुआवजा

MP Farmers News : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने ऐलान किया है कि ओला पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी।वही उन्होंने विद्युत विभाग के सब इंजीनियर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए है।

दरअसल, बुधवार को किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने  मुरैना जिले के सबलगढ़ के 6 गाँवों का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि  ओला पीड़ित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। 50 प्रतिशत नुकसान पर किसानों को आरबीसी-6 (4) में शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जायेगा।

इस दौरान कृषि मंत्री कंषाना ने ग्राम पंचायत सिमरोदा किरार के  गयेराम की ओला प्रभावित शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त सरसों की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट के समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है। नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जायेगी।मंत्री कंषाना ने प्रशासनिक अधिकारियों को ओले से प्रभावित सरसों की फसल का मौका-मुआयना कर राहत राशि प्रदान करने की समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी को मुरैना जिले के 12 गाँव ओले से अत्यधिक प्रभावित हुए थे।

विद्युत विभाग के सब इंजीनियर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

कृषि मंत्री कंषाना ने ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पियूष अतुलकर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को शिकायत की कि सब इंजीनियर द्वारा बिजली बिल न भरने पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। बिजली बिल भी अधिक राशि के दिये जा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews