
CM Shivraj Statement : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांतिलाल भूरिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘RSS संघ देशभक्तों का संगठन है जो कि व्यक्ति निर्माण की ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें देश के लिए मरने वाले लाखों- लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए हैं। साथ ही क्रांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह बात समझ में नहीं आई कि जो संघ को निपाटे की बात करते हैं, उनका भी मान और सम्मान है। जिन लोगों को वो मिटाने की धमकी दे रहे हैं ऐसे लोगों को फिर जनता ही निपटाएगी।’
[dgv_vimeo_video id=”791767119″]
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में विधायक कांतिलाल भूरिया ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “कांग्रेस आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारी- कर्मचारियों की लिस्ट बना रही।” जिसका जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘कमलनाथ हर रोज एक नया वादा करते हैं। मैंने कल भी कहा था पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं लेकिन जनता भुलावे में नहीं आने वाली। कमलनाथ यह सोचते होंगे झूठे वादे करके फिर सत्ता में आ जाएं तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी।’
सावधान…लिस्ट बन रही है!
कांतिलाल भूरिया बोले "कांग्रेस आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारी- कर्मचारियों की लिस्ट बना रही"@kantilal_bhuria @VikrantBhuria @INCIndia @INCMP @BJP4MP @BJP4India @GovindSinghDr @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh @vdsharmabjp @VirendraSharmaG pic.twitter.com/bqcpBtAbOf— MP Breaking News (@mpbreakingnews) January 22, 2023
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

