RGPV University: RGPV यूनिवर्सिटी में बड़ी हेरा फेरी, रिपोर्ट में 19.48 करोड़ का घोटाला आया सामने, प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए रुपए

RGPV University: RGPV यूनिवर्सिटी में बड़ी हेरा फेरी, रिपोर्ट में 19.48 करोड़ का घोटाला आया सामने, प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए रुपए

RGPV University: इस घटना के बारे में खुलासा होने पर, शनिवार को राजीव गांधी प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार डॉ. आरएस राजपूत को अपने पद से निलंबित कर दिया गया है, जबकि रिटायर्ड फायनेंस कंट्रोलर एचके वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसके अलावा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग भी जाँच के लिए FIR दर्ज होगी।

रिपोर्ट के अनुसार अनाधिकृत ट्रांसफर हुई मनी:

दरअसल समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, राजीव गांधी प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय के अकाउंट से 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में अनाधिकृत तरीके से ट्रांसफर किए गए हैं। जिसके बाद समिति इस घटना की जांच करेगी और यह जानकारी पुलिस के साथ साझा भी की जाएगी। जानकारी के अनुसार फायनेंस कंट्रोलर के साइन से प्राइवेट अकाउंट में यह पैसे ट्रांसफर किए गए है।

किन परिस्थितियों में प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर की गई राशि की जाँच:

राजीव गांधी प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. आरएस राजपूत को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है और यूनिवर्सिटी आगामी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जानकारी के अनुसार अब इस घटना में शामिल दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निलंबित किया जा सकता है। दरअसल स्टूडेंट्स की फीस सहित अलग-अलग माध्यमों से यूनिवर्सिटी के खाते में जमा हुई राशि किन परिस्थितियों में प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर की गई है? अब इसकी जांच की जाएगी।

अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव:

तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अफसरों के अनुसार, इस घटना के समय के सभी अकाउंट, शाखा के अधिकारी और कर्मचारी निलंबित किए जाएंगे और नए अफसरों और कर्मचारियों की पोस्टिंग की जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि जांच में कोई भी पक्षपात न हो।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews