
Indore : बॉलीवुड के जाने माने सितारे विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। आए दिन उन्हें कहीं ना कहीं स्पॉट किया जा रहा है। बीती रात दोनों सितारे इंदौर में मूवी प्रमोशन के लिए पहुंचें। आज सुबह सबसे पहले सारा अली खान ने बाबा महाकाल की शरण में पहुंच उनके दर्शन किए उसके बाद वह मूवी प्रमोशन के लिए एक्टर विक्की कौशल के साथ सेज यूनिवर्सिटी पहुंचीं।

यहां दोनों ने फैंस के सामने अपनी जरा हटके जरा बचके के जाने तेरे वास्ते फलक से पर जमकर डांस किया। वहीं फैंस ने भी खूब एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर सारा अली खान और विक्की कौशल के डांस की वीडियो भी वायरल हो रही है। हर कोई सेलेब्स से मिलने के लिए बेताब नजर आया।
View this post on Instagram
अभी सेज यूनिवर्सिटी के बाद दोनों सितारे इंदौर के फ़ीनिक्स मॉल में प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। यहां भी वह फैंस के बीच मस्ती करते हुए नजर आने वाले हैं। बात करें सारा अली कि तो सारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके, जरा बचके के प्रमोशन में बिजी हैं। वो देश भर में विक्की कौशल के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं और इसे कड़ी में वो इंदौर पहुंचीं। इस फिल्म की कहानी इंदौर बेस्ड है इसलिए उनके यहां आना काफी खास है।
[dgv_vimeo_video id=”831841260″]
इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर विकी कौशल और सारा अली खान आज 56 दुकान पहुंचे जहां उन्होंने स्वाद के शहर में खानपान का लुफ्त उठाया साथ ही इंदौरयो की मांग पर उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए।
[dgv_vimeo_video id=”831841424″]
View this post on Instagram
