विज्ञान सप्ताह :- भोपाल समेत जबलपुर और इंदौर में आयोजित होगा विज्ञान मेला

विज्ञान  सप्ताह :- भोपाल समेत जबलपुर और इंदौर में आयोजित होगा विज्ञान मेला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ( MPCST)  द्वारा एक सप्ताह का साइंस  अवेयरनेस प्रोग्राम भोपाल , इंदौर और जबलपुर में आयोजित होने वाला है।  इस कार्यक्रम की शुरुआत 22 फरवरी से होगी और इसका समापन 28 फरवरी को कर दिया जाएगा।

राज्य कोऑर्डिनेटर और चीफ साइंटिस्ट आर . के आर्य के मुताबिक विज्ञान सप्ताह भारत के 75 शहरों में आयोजित किया जाएगा जिसमें भोपाल , इंदौर और जबलपुर भी शामिल है। विज्ञान मेला का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण,  आदिवासी  और शहरी क्षेत्रों में विज्ञान को लेकर जागरूकता फैलाना है । एक सप्ताह तक प्रदेश में चलने वाला विज्ञान मेला शोधकर्ताओं , वैज्ञानिकों और छात्रों को विज्ञान से जुड़ा  एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा । जहां पर इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस दौरान पारंपरिक तकनीक के साथ-साथ प्रतिभागियों  और शोधकर्ताओं को नए खोज के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े … MP College : पेंशन-छात्रवृति पर कॉलेजों को उपलब्ध करानी होगी जानकारी, 23 फरवरी को आयोजित होगी बड़ी बैठक

विज्ञान सप्ताह के दौरान निबंध लेखन, स्लोगन लेखन,  शॉर्ट फिल्म , रेडियो – टीवी इंटरेक्शन और ऑनलाइन क्विज इत्यादि जैसे कार्यक्रम छात्रों और अन्य प्रतिभागियों के लिए आयोजित किए जाएंगे । जिसमें से 75 विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी भोपाल रीवा ,जबलपुर, इंदौर ,ग्वालियर ,उज्जैन में  आयोजित किया जा चुका है।  तो वहीं से पहले सिंगरौली , झाबुआ,  और सागर में एक बार विज्ञान मेला आयोजित किया जा चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews