PM Modi In Indore : देखिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

PM Modi In Indore

PM Modi In Indore : इंदौर में आज प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Sammelan) में पीएम मोदी शामिल हुए। जैसे ही वह इस सम्मलेन में शामिल हुए लोगों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। लोगों ने मोदी मोदी के नारे भी लगाए। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुक ने भी महफ़िल लूट ली। दरअसल, प्रवासी सम्मेलन में प्रवासी मेहमानों को संबोधित करने जब पीएम मोदी स्टेज पर पहुंचे तो लोग काफी खुश हो गए। लोगों ने पीएम मोदी के लुक की भी तारीफ की। वाकई पीएम मोदी का लुक काफी अट्रैक्टिव है। वह जहां भी जाते हैं लोगों के दिलों में जगह बना ही लेते हैं। आज इंदौर में भी ऐसा ही हुआ।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 9, 2023

पीएम मोदी ने की इंदौर की जमकर तारीफ

खास बात ये है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंदौर की जमकर तारीफ की। साथ ही 56 दुकान और सराफा के जायके के साथ नमकीन की भी खूब तारीफ की। ये सुन कर इंदौर की जनता बेहद खुश हो गई। सोशल मीडिया पर हर तरह पीएम मोदी की इंदौर की तारीफ वाली वीडियो वायरल हो रही है। इसी बीच लोग उनकी वीडियो देख उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। आज भी पीएम मोदी कई लोगों के क्रश है। उनको देख कर ही लोग खिल उठाते हैं।

ऐसा रहा पीएम मोदी का अंदाज –

बात करें हैं पीएम मोदी के लुक कि तो आज उन्होंने प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने के लिए व्हाइट कुर्ता पयजामा के साथ मोदी कोट कैरी किया है। ये कोट ब्लैक एंड व्हाइट चेक्स में है। इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी व्हाइट बाल और बियर्ड स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी ने इंदौर की शान बढ़ा दी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews