इंदौर में फिर सेक्सटॉर्शन केस, छात्र को झांसे में लेकर बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर की पैसों की मांग

Indore sextortion News

Indore Sextortion News : आधुनिक होती दुनिया ने व्यक्ति को सुविधा देने के साथ उसके लिए परेशानी खड़े करने वाले कई रास्ते भी खड़े कर दिए है। आजकल ठग लोगों को चूना लगाने के नए नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग कर पैसे मांगने के मामले में दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में अश्लील वीडियो बना कर ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे मामलों का शिकार सबसे ज्यादा छात्रों को बनाया जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई अश्लील वीडियो वायरल कर ठगी करने की खबर सामने आती रहती है। इस मामले में लड़कियां लड़कों को अपने झांसे में लेकर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला इंदौर में घटित हुआ है।

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि इंदौर में रह कर पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र को एक अज्ञात फोन नंबर से कॉल आया। उस छात्र ने कॉल उठा भी लिया। इसके बाद एक युवती द्वारा छात्र के साथ पहले अश्लील बातें की गई। उसके बाद उसकी अश्लील वीडियो वीडियो कॉल के माध्यम से बना ली। फिर अज्ञात नंबर से फोन कर पहले उसे छात्र को ब्लैकमेल किया गया।

उसके बाद उस अश्लील वीडियो को छात्रा के सभी दोस्तों में वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल करने के बाद उसे हटाने के लिए छात्र को ब्लैकमेल कर उसे पैसों की मांग की गई, लेकिन छात्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अज्ञात युक्ति द्वारा अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर वायरल करने की धमकी दी गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताई पूरी घटना

[dgv_vimeo_video id=”869070661″]

इस धमकी के बाद छात्रा ने तुरंत इंदौर क्राइम ब्रांच को संपर्क किया और इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बतया गया है कि पीएससी की तैयारी कर रहे उज्जैन के एक छात्र को दो दिन पहले एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया था।

छात्र ने उस कॉल को एक्सेप्ट भी कर लिया जिसके बाद एक अज्ञात युवती ने पहले छात्र से बात की उसके बाद छात्र के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे उसका वीडियो। भेजा वहीं उसके दोस्तों को भी वीडियो भेज दिया। उसके बाद छात्र से वीडियो हटवाने के लिए पैसों की मांग की गई।

छात्र ने बताया कि धमकी देने वाली ने कहा कि तुम्हारा वीडियो स्कूल, कॉलेज, रिस्तेदारी में वायरल कर दिया जाएगा। लेकिन इस धमकी के बाद छात्र द्वारा क्राइम ब्रांच में तुरंत शिकायत की गई। पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच बारीकी से जांच पड़ताल करने में लगा हुआ है। छात्र को न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews