Madhya Pradesh News: भोपाल की हैदरी मस्जिद में लगे ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारे, एकजुट होकर कहा ‘अबकी बार 400 पार’, पढ़ें यह खबर

Madhya Pradesh News: भोपाल की हैदरी मस्जिद में लगे ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारे, एकजुट होकर कहा ‘अबकी बार 400 पार’, पढ़ें यह खबर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के भोपाल की अलीगंज हैदरी मस्जिद से एक दिलचप्स बात सामने आई हैं। दरअसल भोपाल इस इस मस्जिद में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के नाम पर जमकर नारे लगाए गए हैं। दरअसल मस्जिद ‘हर हर मोदी घर घर मोदी’ के नारे गूंज उठी हैं। जानकारी के अनुसार यह नारे मस्जिद के भीतर ही लोगों ने लगाए हैं। इसके साथ ही एक नारा और भी मस्जिद में लगाया गया जो कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा था।

दरअसल भोपाल स्थित मस्जिद में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा की उपस्थिति में यह नारे बोहरा समाज ने लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टर भी लगाए। और जमकर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन दिखाया हैं।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अलीगंज हैदरी मस्जिद में यह नारे लगाए गए हैं। पूरी मस्जिद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे से गूंज उठी। दरअसल बोहरा समाज ने इस दौरान एकजुट होकर नारा लगाया कि ‘अबकी बार 400 पार’, हालांकि इस दौरान वहां बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी मौजूद थे।

मस्जिद के आमिल ने की प्रधानमंत्री की तारीफ:

जानकारी के अनुसार नारे लगाने के साथ-साथ मस्जिद के आमिल जौहर अली ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हम हमारे वजीरे आलम की बेहद कद्र करते है और उनसे हमारे घर जैसे रिश्ते है, अल्लाह उन्हें कामयाब करे और उन्हें खूब कामयाबी मिले।’ दरअसल इस दौरान जौहर अली का कहना है कि देश के प्रधान मंत्री का हम सभी सम्मान करते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews